मानसी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मानसी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. मानस पूजा । वह पूजा जो मन ही मन की जाय । उ॰— आभरण नाम हरि साधु सेवा कर्ण फूल मानसी सुनथ संग अंजन बनाइए ।— प्रियादास (शव्द॰) ।
२. पुराणानुसार एक विद्या देवी का नाम ।
मानसी ^२ वि॰ मन का । मन से उत्पन्न । उ॰— मानसी स्वरूप में अग्रदास जबै करत बयार नाभा मधुर संभार सों । प्रियादास (शब्द॰) ।