मालीदा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मालीदा संज्ञा पुं॰ [फा़॰ मालीदह्]
१. मलीदा । चूरमा ।
२. एक प्रकार का ऊनी कपड़ा जो बहुत कोमल और गरम होता है । विशेष—यह कपड़ा काश्मीर और अमृतसर आदि स्थानों में बनता है । उनी चादर को लेकर गरम पानी में खूब मलते हैं जिससे उसके रोएँ बहुत गाढ़े और मुलायम हो जाते हैं । मालीदे की गिनती बढ़िया ऊनी कपड़ों में होती है ।