सामग्री पर जाएँ

माल्यवान्

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

माल्यवान् ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. पुराणानुसार एक पर्वत का नाम । विशेष—सिद्धांतशिरोमणि में इसे केतुमाल और इलावृत वर्ष के बीच का सीमापर्वत लिखा है और पर्वत से निषध पर्वत तक इसका विस्तार कहा है ।

२. एक राक्षस जो सुकेश का पुत्र था । विशेष—यह गंधर्व की कन्या देववती से उत्पन्न हुआ था । इसके भई का नाम सुमाली था जिसकी कन्या कैकसी से रावण की उत्पत्ति हुई थी ।

३. बंबई प्रांत में रत्नगिरि जिले के अंतर्गत एक परगने का नाम ।

माल्यवान् ^२ वि॰ [सं॰ माल्यवत्] [वि॰ स्त्री॰ माल्यवती] जो माला पहने हो ।