माहेन्द्र
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]माहेंद्र ^१ वि॰ [सं॰ माहेन्द्र] [वि॰ स्त्री॰ माहेंद्रा]
१. जिसका देवता महेंद्र हो ।
२. महेंद्र संबंधी । इंद्र संबंधी ।
माहेंद्र ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. जैनियों के एक देवता जो कल्पभव नामक वैमानिक देवगण में है ।
२. एक अस्त्र का नाम ।
३. वार के अनुसार भिन्न भिन्न दंडां में पड़नेवाला एक योग जिसमें यात्रा करने का विधान है । विशेष—यह योग प्रति वार को क्रमानुसार पंद्रह बार आता है । प्रतिदिन के दंडों में ये चार चार योग भिन्न भिन्न क्रम से आते रहते हैं—माहेंद्र, वरुण, वायु और यम । ये चारों योग सप्ताह के प्रतिदिन इस प्रकार आया करते हैं— दिन प्रथम दंड द्बितीय दंड तृतीय दंड चतुर्य दंड रवि वायु वरुण यम माहेंद्र चंद्र माहेंद्र वायु वरुण यम भौम वरुण यम माहेंद्र वायु बुध माहेंद्र वायु वरुण यम गुरु वायु वरुण यम माहेंद्र शुक्र माहैंद्र वायु यम वरुण शनि यम माहेंद्र वायु वरुण इन चारों योगों में माहेंद्र योग विजयकारक, वरुण धनप्रद, वायु नित्य फिरानेवाला और यम मृत्युदायक कहा जाता है ।
३. सुश्रुत के अनुसार एक देवग्रह जिसके आक्रमण करने से ग्रहग्रस्त पुरुष में माहात्म्य, शौर्य, शास्त्रबुद्धिता, मृत्यमरण आदि गुण एकाएक आ जाते हैं ।
५. जैनों के अनुसार चौथे स्वर्ग का नाम ।