सामग्री पर जाएँ

माहेश्वर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

माहेश्वर ^१ वि॰ [सं॰] महेश्वर संबंधी । महेश्वर का ।

माहेश्वर ^२ संज्ञा पुं॰

१. एक यज्ञ का नाम ।

२. एक उपपुराण का नाम ।

३. पाणिनि के वे चौदह सूत्र जिसमें स्वर और व्यंजन वर्णों का संग्रह प्रत्याहारार्थ किया गया है । विशेष—इसके विषय में लोगों का विश्वास है कि ये सूत्र शिव जी के तांडवनृत्य के समय उनके डमरू से निकले थे । सूत्र ये हैं— अइउण् । ऋलृक् । एओङ् । ऐऔच् । हयवरट् । लण् । ञमङ- णनम् । झभज् । घढ़धष् । जबगडदश् । खफछठथचटतव् । कपय् । शपसर् । हल् ।

४. शैव संप्रदाय का एक भेद ।

५. एक अस्त्र का नाम । माहेश्वरास्त्र ।