सामग्री पर जाएँ

मियाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मियाना ^१ वि॰ [फ़ा॰ मियानह्] न बहुत बड़ा और न बहुत छोटा । मध्यम आकार का ।

मियाना ^२ संज्ञा पुं॰

१. वे खेत जो किसी गाँव के बीच में हों ।

२. एक प्रकार की पालकी ।

३. गाड़ी में आगे की ओर बीच मे ं लगा हुआ वह बाँस जिसके दोनों ओर घोड़े जोते जाते हैं । बम । बल्ली ।

४. वह घोड़ा जो मझोले कद का हो (को॰) ।

५. वह बड़ा मोती जो हार के बीच में हो (को॰) । यौ॰—मियाना कद = मझोले आकार का । न लंबा न ठिगना । मियाना रवी = मध्यम मार्ग । सरलाचार । मियाना रौ = मध्यममार्गी । सरलाचारी ।