मिस्सा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मिस्सा संज्ञा पुं॰ [सं॰ मिश्रण, हिं॰ मिसना(=मिलना)या मीसना(=मलना)]
१. मूँग, मोठ आदि का भूसा जो भेड़ों और ऊँटों के लिये बहुत अच्छा समझा जाता है ।
२. कई तरह की दालों आदि को पीसकर तैयार किया हुआ आटा जिसकी रोटी गरीब लोग बनाकर खाया करते हैं ।
३. किसी प्रकार की दाल को पीसकर तैयार किया हुआ मोटा आटा जिसकी रोटी बनाकर गरीब लोग खाते हैं । यौ॰—मिस्सा कुस्सा=(१)बहुत ही मोटा अनाज या उसका बना खाद्यपदार्थ । (२) मोटा अन्न । कदन्न ।