सामग्री पर जाएँ

मीआदी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मीआदी वि॰ [हिं॰ मीआद+ई (प्रत्य॰)]

१. जिसके लिये कोई समय या अवधि निश्चित हो जैसे, मीआदी हुंडी । यौ॰—मीआदी बुखार= एक प्रकार का ज्वर जो दो सप्ताह से लेकर छह सप्ताह तक चलता है ।

२. जो कारागार में रह चुका हो । जो जेलखाने में रहकर सजा भुगत चुका हो । जैसे, मीआदी चोर ।

मीआदी हुंडी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ मीआदी+हुँडी] वह हुंडी जिसका रुपया तुरंत न देना पड़े, बल्कि एक नियत समय या अवधि पर देना पड़े । वह हुंडी जो मिति पूजने पर भुगताई जाय ।