मुँगरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मुँगरा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मुगदर, प्रा॰ मुग्गर, मोग्गर] [स्त्री॰ मुँगरी] हथौड़े के आकार का काठ का बना हुआ वह औजार जो किसी प्रकार का आघात करने या किसी चीज के पीटने ठोंकने आदि के काम आता है । जैसे, खूँटा गाड़ने का मुँगरा, घंटा बजाने की मुँगरी, रँगरेजों की मुँगरी अदि । उ॰—कहै कबीर नर अजहुँ न जागा । जम को मुँगरा बरसन लागा ।—कबीर श॰, भा॰ २, पृ॰ ४३ ।
मुँगरा † ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मोगरा] नमकीन बुँदियाँ ।