सामग्री पर जाएँ

मुकुर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मुकुर संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. मुख देखने का शीशा । आईना । दर्पण । उ॰— तव हरगन बोले मुसुकाई । निज सुख मुकुर बिलोकहु जाई ।— मानस, १ । १३५ ।

२. बकुल का वृक्ष । मौलसिरी ।

३. कुम्हार का वह डंडा जिससे वह चाक चलाता है ।

४. मल्लिका । मोतियाँ ।

५. कली । मुकुल ।

६. बेर का पेड़ ।