मुग्धा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मुग्धा संज्ञा पुं॰ [सं॰] साहित्य में वह नायिका जो यौवन को तो प्राप्त हो चुकी हो, पर जिसमें कामचेष्टा न हो । विशेष—इसके दो भेद होते हैं—प्रज्ञातयौवना और ज्ञातयौवना । इसको क्रियाएँ और चेष्टाएँ बहुत ही मनोहारिणी होती हैं । इसका कोप बहुत ही मृदु होता है और इसे साज सिंगार का बहुत चाव रहता है ।