मुछन्दर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मुछंदर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मुछ + दर (सं॰ धर)]
१. जिसके मूँछे बड़ी बड़ी हों । उ॰—व मोटे तन व थुदला धुर्दला मू व कुच्ची आँख । व मोटे ओठ मुछंदर की आदम की आदम है ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ७८९ ।
२. कुरूप और मूर्ख । भद्दा और वेवकूफ । उ॰—दौड़ बंदर बने मुछंदर कूदै चढै अगासी ।—भारतेंदुं॰ ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३३३ ।
३. चूहा । (क्व॰) ।