मृगजल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मृगजल संज्ञा पुं॰ [सं॰] मृगतृष्णा । मृगतृष्णा की लहरें । उ॰— (क) सुधा समुद्र समीप बिहाई । मृगजल निरखि मरहु कत धाई ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) नृपा जाइ वरु मृगजल पाना । बरु जामहि सम सीस विषाना ।—तुलसी (शब्द॰) । यौ॰—मृगजलस्नान=मृगजल में नहाना । अनहोनी बात ।