सामग्री पर जाएँ

मृतसञ्जीवनी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मृतसंजीवनी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मृतकसञ्जीवनी]

१. एक बुटी जिसके विषय में यह प्रसिद्ध है कि इसके खिलाने से मुर्दा भी जी उठता है । उ॰—मृतसंजीवनि औषधी अरु करनी सघान । अरु विशल्य करनी सुखद ल्यावहु द्रुत हनुमान ।—रघुराज (शब्द॰) ।

२. मृत को जीवित करने की विद्या ।

३. ज्वर का एक औषध जो सुरा के रुप में प्रस्तुत किया जाता है ।

मृतसंजीवनी सुरा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मृतसञ्जीवनी सुरा] एक वाजीकरण औषध ।