मेँ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मेँ ^१ अव्य॰ [सं॰ मध्ये, प्रा॰ मज्झे, मज्झि, पुं॰ हिं॰ महँ, माहिं] अधिकारण कारक का चिह्न किसी शब्द के आगे लगकर उसके भीतर, उसके बीच या उसके चारों ओर होना सूचित करता है । आधार या अवस्थान सूचक शब्द । जैसे,—वह घर में बठा है । घड़े में पानी है । वह चार दिन में आवेगा । पैर में माज जा जुता पहनना ।
मेँ ^२ संज्ञा पुं॰ [अनु॰] बकरी बोलने का शब्द ।
मेँ पु ‡ सर्व॰ [सं॰ स्मिन्, प्रा॰ म्मि, अप॰ मइँ] दे॰ 'मैं' । उ॰— (क) ती में ढोटा नंद कौ, (जौ) पाँइन परि परि देंइ ।— नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ १९५ । (ख) अपनी मति अनुसार श्री गीता पदार्थ बोधिनी बचनिका भाषा में ने करी है ।—पोद्यार अभि॰ ग्रं॰, पृ॰ ५२० ।