मेघातिथि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मेघातिथि संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक नाम जो बहुत से लोगों का है ।
१. काण्ववंश में उत्पन्न एक ऋषि जो ऋग्वेद के प्रथम मंडल के १२-३३ सूक्तों के द्रष्टा थे ।
२. कणव मुनि के पिता । (महाभारत) ।
३. भट्ट वीरस्वामी के पुत्र जो मनुसंहिता के प्रसिद्ध भाष्यकार हैं ।
४. प्रियव्रत के पुत्र और शाकद्वीप के अधिपति । (भागवत) ।
५. कर्दम प्रजापति के पुत्र ।