सामग्री पर जाएँ

मेढासिंगी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मेढासिंगी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मेढ्श्रृङ्गी] औषध के रूप में प्रयुक्त एक झाड़ीदार लता । विशेष—यह लता मध्यप्रदेश और दक्षिण के जंगलो में तथा बंबई के असापास बहुत होती है । इसकी जड़ औषध के काम आती है और सर्प का विष दूर करने के लिये प्रसिद्ध है । इसकी पत्तियाँ चबाने से जीभ देर तक सुन्न रहती है । वैद्यक में यह तिक्त, वातवर्धक, श्र्वास और कासवर्धक, पाक में रुक्ष, कटु तथा ब्रण, श्लेष्मा और आँख के दर्द को दूर करनेवाली मानी जाती है । इसके फल दीपन तथा कास, कृमि, व्रण, विष और कुष्ठ को दूर करनेवाले कहे जाते हैं ।