मेहल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मेहल संज्ञा पुं॰ [देश॰] मझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष । विशेष—यह वृक्ष हिमालय में काश्मीर से भूटान तक ८००० फुट की ऊँचाई तक पाया जाता है । इसको पत्तियाँ पाँच छह अंगुल लंबी होती है और पुरानी होने पर काली हो जाती हैं । जाड़े में इसके फल पकते हैं जो खाए जाते हैं । इसकी लकड़ी की छड़ियाँ और हुक्के की निगालियाँ बनती हैं और पत्तियाँ पशुओं के लिये चारे के काम में आती हैं ।