सामग्री पर जाएँ

मोतिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मोतिया ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मोती + इया (प्रत्य॰)]

१. एक प्रकार का बेला जिसकी कली मोती के समान गोल होती है ।

२. एक प्रकार का सलमा जिसके दाने गोल होते है और जो जरदोजी के काम में किनारे किनारे टाँका जाता है ।

३. रुसा नाम की घास,जब तक वह थोड़ी अवस्था की और नीलापन लिए रहती है ।

४. एक चिड़िया जिसका रंग मोती का सा होता है ।

मोतिया ^२ वि॰

१. हलका गुलाबी, वा पीले और गुलाबी रंग के मेल का (रंग) ।

२. छोटे गोल दानों का वा छोटी गोल कड़ियों का । जैसे, मोतिया सिकड़ी ।

३. मोती संबंधी ।मोती का ।