सामग्री पर जाएँ

मोमियाई

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मोमियाई संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ मोमियायी]

१. कृत्रिम शिलाजतु । पत्थर से बननेवाला शिलाजतु । नकली शिलाजीत । उ॰— वहाँ एक किस्म का पत्थर होता है । उसको पानी में उवालकर मोमियाई बनाते हैं ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । मुहा॰—मोमियाई निकालना =(१) किसी से कठिन परिश्रम लेना । किसी को खुब मारना पीटना । विशेष—कुछ लोगों का विश्वास है कि मोमियाई मनुष्य के शरीर को आँच से तपाकर निकाली हुई चिकनाई से तैयार की जाती है; इसी से ये मुहावरे बने हैं ।

२. काले रंग की एक चिकनी दवा जो मोम की तरह मुलायम होती है । यह दवा घाव भरने के लिये प्रसिद्ध है ।