सामग्री पर जाएँ

मोरपङ्खी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मोरपंखी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ मोरपंख + ई (प्रत्य॰)]

१. वह नाव जिसका एक सिरा मोर के पर की तरह बना और रँगा हुआ हो ।

२. मलखंभ की एक कसरत जो बहुत फुरती से की जाती है और जिसमें पैरों को पीछे की ओर से ऊपर उठाकर मोर के पंख की सी आकृति बनाई जाती है ।

मोरपंखी ^२ संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का बहुत सुंदर गहरा और चमकीला नीला रंग जो मोर के पर से मिलता जुलता होता है ।

मोरपंखी ^३ वि॰ मोर के पंख के रंग का । गहरा चमकीला नीला ।