मौकूफ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मौकूफ वि॰ [अ॰ मौकूफ]
१. रोका हुआ । बंद किया हुआ । स्थगित किया हुआ । उ॰—(क) सरकार ने अब इस सती होने की बुरी रस्म को मौकूफ कर दिया है ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । (ख) एक भुग्गा पास न पावेगा मौकूफ हुआ जब अन्न औ जल—नजीर (शब्द॰) ।
२. काम करने से रोका गया । नौकरी से अलग किया गया । बरखास्त । उ॰—सन् १९१० ई॰ में बादशाह ने मुसलमान मुगलों की, जो नौकर हो गए थे, यक- कलम मौकूफ कर दिया ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) ।
३. रद्द किया गया ।
४. अधिष्ठित । मुनहसर । अवलंबित । आश्रित । निर्भर । उ॰—(क) दुःख और सुख तबीअत पर मौकूफ है ।— शिवप्रसाद (शब्द॰) । (ख) भा सस्ता हो या महँगा नहीं मौकूफ गल्ले पर । ये सब खिरमन उसी के हैं खुदा है जिसके पल्ले पर ।—कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ २५ । क्रि॰ प्र॰—रहना ।—होना ।