मौखरी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मौखरी संज्ञा पुं॰ [सं॰] भारत के एक प्राचीन राजवंश का नाम जिसका शासन काल ईसवी पाँचवी शताब्दी के अंत से लगभग आठवीं शताब्दी तक था । विशेष—इस वंश का राज्य पूर्व में मगध तक, दक्षिण में मध्य प्रांत और आंध्र तक; उत्तर में नेपाल तक तथा पश्रिम में थानेश्वर और मालवे तक था । इसकी राजधानी कन्नौज थी, परंतु बीच में उसपर बैस वंशी राजा हर्ष ने अधिकार कर लिया था । इस वंश के लोग अपने आप को भद्रराज अश्वपति के वंशज मानते थे । इस वंश के बहुत प्राचीन होने के कई प्रमाण मिले हैं; पर इनका पुराना इतिहास अभी तक नहीं मिला है । हरिवर्मा, ईश्वरवर्मा, शर्ववर्मा, ग्रहवर्मा, यशोवर्मा, आदि इस वंश के प्रसिद्ध राजा थे ।