सामग्री पर जाएँ

मौसर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मौसर पु † वि॰ [अ॰ मुयस्सर (=प्राप्त)]

१. जो सुगमता से मिल सके । सुप्राप्य । मुहा॰—मौसर आना=मिल सकना । उ॰—समय की चुक हूक सालति प्रबीनन को मौसर न आवै बनै औसर जबाब को ।— बलबीर (शब्द॰) ।

२. उपलब्ध । प्राप्त । उ॰—(क) औसर के मौसर भए मत दे करतें खोइ । जोबन औसर भावतो बार बार नहिं होइ ।— रसनिधि (शब्द॰) । (ख) बार बार नहिं होत है औसर मौसर बार । सौ सिर देवै को अरे जो फिर हूजै त्यार ।—रसनिधि (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—होना ।