यमलार्जुन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]यमलार्जुन संज्ञा पुं॰ [सं॰] गोकुल के दो अर्जुन वृक्ष जो पुराणा- नुसार कुबेर के पुत्र नलकूबर और माणिग्रीव थे । विशेष—ये दोनों एक बार मद्य पीकर मत्त हो रहे थे और नंगे होकर नदी में स्त्रियों के साथ क्रीड़ा कर रहे थे । इसी पर नारद ऋषि ने इन्हें शाप दिया, जिससे ये पेड़ हो गए थे । श्रीकृष्ण ने उस समय इनका उद्धार किया था, जब वे यशोदा द्वारा ऊखल में बाँधे गए थे ।