यात्रावृत्त
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]जब लेखक अपने जीवन की अविस्मरणीय यात्राओं का विवरण आत्म-कथात्मक शैली में प्रस्तुत करता है तो यह यात्रा साहित्य की सृष्टि करता है| आदर्श यात्रावृत्त वह माना जाता है, जिसमें यात्र-क्रम में आए हुए स्थान और बीती हुई घटनाएं लेखक की स्मृति संवेदना का अंग बनकर चित्रवत अंकित होती जाती है| यात्रावृत्त आत्मकथा का अंश भी हो सकता है और स्वतंत्र रूप से भी लिखा जा सकता है | यात्रावृत्त में आत्मकथा, संस्मरण और रिपोर्ताज तीनों के तत्व पाए जाते हैं |