सामग्री पर जाएँ

याम्योत्तर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

याम्योत्तर दिगंश संज्ञा पुं॰ [सं॰] लंबांश । दिगंश । (भूगोल, खगोल) ।

याम्योत्तर रेखा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] वह कल्पित रेखा जो किसी स्थान से आरंभ होकर सुमेरु और कुमेरु से होती हुई भूगोल के चारों ओर मानी गई हो । विशेष—पहले भारतीय ज्योतिषी यह रेखा उज्जयिनी या लंका से गई हुई मानते थे । पर अब लोग योरप और अमेरिका आदि के भिन्न भिन्न नगरों से गई हुई मानते हैं । आजकल बहुधा इस रेखा का केंद्र इंगलैंड का ग्रीनिच नगर माना जाता है ।