युगाद्या
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]युगाद्या संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] वह तिथि जिससे युग का आरंभ हुआ हो । विशेष— संवत्सर में एसी तिथियाँ चार हैं, जिनमें से प्रत्येक से एक युग का आरंभ माना जाता है । ये श्रेष्ठ और शुभ मानी जाती हैं, और इस प्रकार हैं—(१)वैशाख शुक्ल तृतीया, सत्ययुग के आरंभ की तिथि; (२) कार्तिक शुक्ल नवमी, त्रेतायुग के आरंभ की तिथि; (३) भाद्रकृष्ण त्रयोदशी द्वापर के आरंभ की तिथि; और (४) पूस की अमावस्या, कलियुग के आरंभ की तिथि ।