युवराज
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]युवराज - किसी राज्य का भावी राजा; राजकुमार जो सिंहासन का उत्तराधिकारी हो। राजा का बड़ा पुत्र जिसे उत्तराधिकारी घोषित किया गया हो।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /ju.ʋɾɑːd͡ʒ/
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- युवराज ने जनता को संबोधित किया।
- महल में युवराज के जन्म का उत्सव मनाया गया।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]युवराज संज्ञा पुं॰ [सं॰] [स्त्री॰ युवराज्ञी]
१. राजा का वह राजकुमार जो उसके राज्य का उत्तराधिकारी हो । राजा का वह सबसे बड़ा लड़का जिसे आगे चलकर राज्य मिलनेवाला हो ।
२. एक भावी बुद्ध का नाम (को॰) ।