योगेंद्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]योगेंद्र संज्ञा पुं॰ [सं॰ योगेन्द्र]
१. बहुत बड़ा योगी ।
२. वैद्यक में एक प्रकार का रस । विशेष— यह रससिंदूर से बनाया जाता है और इसमें सोना, कांती लोहा, अभ्रक, मोती और बंग आदि पड़ते हैं । यह प्रमेह, मूर्छा, यक्ष्मा, पक्षाघात, उन्माद और भगंदर आदि के लिये बहुत उपयोगी माना जाता है ।