यौधेय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]यौधेय संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. योद्धा ।
२. एक प्राचीन देश का नाम ।
३. प्राचीन काल की एक योद्धा जाति । विशेष— यह जाति उत्तरपश्चिम भारत में रहती थी और इसका उल्लेख पाणिनि ने किया है । बौद्ध काल में इस जाति का बहुत जोर और आदर था । इस जाति के राजाओं के अनेक सिक्के भी पाए गए हैं । पुराणानुसार यह जाति युधिष्टिर के वंशजों से उत्पन्न हुई थी ।
४. युधिष्ठिर का पुत्र जो राजा शैव्य का दौहित्र था ।