रक्ता
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रक्ता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. संगीत में पंचम स्वर की चार श्रुतियों में से दूसरी श्रुति का नाम ।
२. गुंजा । घुँघची ।
३. लाल ।
४. मजीठा ।
५. ऊँटकटरा ।
६. एक प्रकार की सेम ।
७. लक्षणा नामक कंद ।
८. वच ।
९. एक प्रकार की मकड़ी ।
१०. कान के पास की एक शिरा या नास का नाम ।
११. जैनों के अनुसार ऐरावत खंड़ की एक नदी का नाम ।
१२. आग्नि की सात जिह्वाओं में से एक का नाम (को॰) ।
१३. वह स्त्री जो किसी पर अनुरक्त हो । अनुरक्ता स्त्री ।