रदीफ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रदीफ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ रदीफ़]
१. वह व्यक्ति जो घोड़े पर सवार के पीछे बैठता है ।
२. वह शब्द जो गजलों आदि में प्रत्येक काफिए या अंत्यानुप्रास के बाद बार बार आता है । जैसे,— 'मुझको गले लगा के यह उसका सवाल था । क्यों जी इसी के वास्ते इतना मलाल था' । इसमें सवाल तो काफिया है; और गजल भर में इसी का अनुप्रास मिलाया जायगा; पर 'था ' रदीफ है और यह प्रत्येक युग्म पद अथवा शेर के अंत में रहेगा ।
३. पीछे की ओर रहनेवाली सेना ।