सामग्री पर जाएँ

रफा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रफा वि॰ [अ॰ रफ़अ]

१. दूर किया हुआ । मिटाया हुआ । समाप्त या पूरा किया हुआ । उ॰—पर इस जरूरत को रफा करने के लिये कभी कभी ऐसे पुरुष भी अपनी कमर कस बैठते हैं, जो इस काम के सर्वथा अयोग्य हैं ।—द्बिवेदी (शब्द॰) ।

२. निवृत्त । शांत । निवारित । दबाया हुआ । जैसे,—झगड़ा रफा करना । उ॰—एक औरिउ है नफा हम सफा कीन बिचार । रफा संगहिं होय सब महिपाल को रन प्यार ।—गोपाल (शब्द॰) । यौ॰—रफा दफा ।

रफा दफा वि॰ [अ॰ रफ़अ]

१. मिटाया हुआ । दूर किया हुआ ।

२. शांत । निवृत्त । जैसे,—मामला रफा दफा करना, झगड़ा रफा दफा करना ।