रहमत
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]रहमत
- ईश्वर या किसी उच्च शक्ति की कृपा या दया।
- किसी पर किया गया उपकार या करुणा।
उच्चारण
[सम्पादित करें](दिल्ली हिंदी) अ॰ध॰व॰/आई॰पी॰ए॰(कुंजी): /ɾəɦ.mət̪/, [ɾɛɦ.mət̪]
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- यह सब अल्लाह की रहमत है।
- बारिश को किसानों ने भगवान की रहमत माना।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रहमत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰] कृपा । दया । मेहरबानी ।