सामग्री पर जाएँ

राजाम्र

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

राजाम्र संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक प्रकार का आम जो सामान्य आमों से बड़ा होता है और जिसमें गूदा अधिक और गुठली छोटी होती है । विशेष—इसके पेड़ों से कलम उतारी जाती है, जो छोटी होने पर भी अच्छे और बड़े फल देती हैं । इसके फल पकने पर मीठे होते हैं और सामान्य आमों की अपेक्षा उनमें रेशा कम होता हैं । बंबई, लँगड़ा, मालदह, सफेदा आदि इसी जाति के आम हैं । वैद्यक में इसे पित्तवर्धक और पकने पर बलवीर्यप्रद माना है । पर्या॰—राजफल । स्मराम्र । कोकिलोत्सव । कालेष्ठा । नृपवल्लभ ।