रामबाँस
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रामबाँस संज्ञा पुं॰ [हिं॰ राम+बाँस]
१. एक प्रकार का मोटा बाँस जो प्रायः नालकी के डंडे बनाने के काम में आता है ।
२. केतकी या केवड़े की जाति का एक पौधा जिसके पत्ते नीले और खाँड़े की तरह दो ढाई हाथ लबे होते हैं । विशेष—यह सारे भारत में या तो आपसे आप होता है या कहीं कहीं बोया भी जाता है । इसकी पत्तियाँ कूटकर एक प्रकार का रेशा निकाला जाता है, जो रस्से और रस्सियाँ आदि बनाने के काम में आता है । इन पत्तियों में एक प्रकार का तेजाबी रस होता है जिसेक हाथ में लगने से छाले पड़ जाते है; इसलिये पत्तियाँ कूटने के समय कहीं कहीं हाथों में एक प्रकार के दस्ताने पहन लेत हैं । इसकी जड़ और पत्तियों का ओषधि के रूप में भी व्यवहार होता है । रेल की सड़कों के किनारे यह अकसर लगाया जाता है ।