राशिनाम
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]राशिनाम संज्ञा पुं॰ [सं॰ राशिनामन्] फलित ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का वह नाम जो उसके जन्म समय की राशि के अनुसार होता है । विशेष—यह नाम व्यक्ति के उस नाम से भिन्न होता है, जिससे वह लोक में प्रसिद्ध होता है । लोग प्रायः अपना राशिनाम नहीं लेते । इस नाम का व्यवहार धर्मकार्यों और ज्योतिष संबंधी गणनाओं में ही होता है ।