रिआयत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रिआयत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. वह अनुग्रहपूर्ण व्यवहार जो साधारण नियमों का ध्यान छोड़कर किया जाय । कोमल और दयापूर्ण व्यवहार । नरमी । जैसे,—गरीबों के साथ रिआयत होनी चाहिए ।
२. न्यूनता । कमी । छूट । जैसे,—दाम में कुछ रिआयत कीजिए । (ख) अब बीमारी में कुछ रिआयत है ।
३. खयाल । ध्यान । विचार । जैसे,—इस दवा में बुखार की भी रिआयत रखी है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—रखना ।—होना ।