रुद्रजटा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रुद्रजटा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. इसरौल । ईसरमूल ।
२. सौंफ ।
३. तीन चार हाथ ऊचा एक प्रकार का क्षुप जिसके पत्ते मयूरशिखा के पत्तों के समान होते हैं । विशेष— इसके पत्त पहले तो बड़े होते हैं; पर ज्यों ज्यों क्षुप बढ़ता हैं, त्यों त्यों वे छोटे होते जाते हैं । इसमें लाल रंग के बहुत सुंदर फल लगते हैं, जिनका आकार प्रायः जटा के समान हुआ करता है । इसके बीज मरसा के बीजों के समान काले और चमकीले होते हैं । वैद्यक में रुद्रजटा कटु और श्वास, कास, हृदय- रोग तथा भूत प्रेत की वाधा दूर करनेवाली माना गई है । पर्यां—रौद्री । जटा । रुद्रा । सौम्या । सुगंधा । घना । ईश्वरी । रुद्रलता । सुपना । सुगंधपन्ना । सुरमि । शिवाह्ला । पत्रवल्ली । जटावल्ली । रुद्राणी । नेत्रपुष्करा । महाजठा । जटरुद्रा ।