सामग्री पर जाएँ

रुनझुन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रुनझुन संज्ञा स्त्री॰ [अनु॰] नूपुर, मंजीर, किंकिणी आदि का शब्द । कलरव । झनकार । उ॰—(क) कटि किंकिणि रुनझुन सुन तन की हंस करत किलकारी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) रुचिर नूपुर किंकिनी मनु हरति रुनझुन करनि ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) औरत के गान उन्हें कान न सुहात सुनै तेरे नूपुरन की अनूप रुनझुन है ।—देव (शब्द॰) ।