रुस्तम
दिखावट
संज्ञा
- एक प्रसिद्ध प्राचीन पहलवान
विशेषण
- बहुत बड़े पहलवान
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
रुस्तम संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. फारस का एक प्रसिद्ध प्राचीन पहलवान । विशेष—इसकी गणना संसार के बहुत बड़े पहलवानों में होती है । सोहराव और रुस्तम की लड़ाई की कहानी मशहूर है । फिरदौसी ने रुस्तम का उल्लेख अपने शाहनामा में किया है । इसका समय ईसा से लगभग नौ सौ वर्ष पहले माना जाता है । मुहा॰—रुस्तम का साला = बहुत बड़ा वीर । बहुत बहादुर । (व्यंग्य) ।
२. वह जो बहुत बड़ा बीर हो । मुहा॰—छिपा रुस्तम = वह जो देखने में सीधा सादा पर वास्तव में किसी काम में बहुत वीर हो ।