सामग्री पर जाएँ

रूसना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रूसना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ रोष]

१. रोष करना । नाराज होना । रूठना । उ॰—(क) खोला आगे आनि मजूसा । मिल निकसी बहु दिन कर रूसा ।—जायसी (शब्द॰) ।

२. मान करना । रूठना । उ॰—(क) बारहि बार को रूसिवो बारो बहाउ जु बुद्धि वियोग बसाई ।—केशव (शब्द॰) । (ख) जगत जुराफा ह्वै जियत तज्यो तजे निज भान । रूसि रहे तुम पूस में यह धौं कौन समान ।—पद्माकर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—जन ।—बेठना ।—रहना ।