रेँगना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रेँगना क्रि॰ अ॰ [सं॰ रिङ्गण]
१. कीड़ों और सरीसृपों का गमन । च्यूँटी आदि कीड़ों का चलना । उ॰—रकत के आँसु परैं भुइँ टूटी । रेंगि चली जनु बीर बहुटी ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. धीरे धीरे चलना । उ॰—(क) कोउ पुहँचे कोउ रेंगत मग में कोउ घर में ते निकसे नाहिं ।—सूर (शब्द॰) । (ख) गऊ सिंघ रेंगहि एक बाटा ।—जायसी (शब्द॰) ।