रेखना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रेखना क्रि॰ स॰ [सं॰ रेखन या लेखन]
१. रेखा खींचना । रेख बनाना । लकीर खींचना । अंकित करना । चिह्न करना । उ॰— (क) शोभित स्वकीय गण गुण गनती में तहाँ तेरे नाम ही की एक रेखा रेखियत है ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ख) सत्य कहो कहा झूँठ में पावत देखो वेई जिन रेखी क्या ।—केशव (शब्द॰) । (ग) उरज करज रेख रेखी बहु भाँति है ।—केशव (शब्द॰) ।
२. खरोचना । खरोंच डालना । छेदना । उ॰— देखति जनु रेखत तनु बान नयन कोरहीं ।—केशव (शब्द॰) ।