रेजी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रेजी संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ रेजह्]
१. किसी वस्तु का बहुत छोटा टुकड़ा । सूक्ष्म खंड । उ॰—(क) रेजा रेजा करि तीपे नैनन की कोरन सों काकरेजा वारी सो करेजा काढ़ि लै गई ।—रघुनाथ (शब्द॰) । (ख) परिघ, परशु, नेजे मेघनाद के जे भेजे, तिन्है कै कै रेजे रोजे महावीर भायो है ।—रघुराज (शब्द॰) ।
२. मजदूर लड़का जो बड़े राजगीरों के साथ काम करता है ।
३. अँगिया । सीनाबंद । (बुंदेलखंडी) ।
४. सुनारों का एक औजार जिसमें गला हुआ सोना या चाँदी डालकर पाँसे के आकार का बना लेते हैं । यह लोहे की बनी नाली के आकार का होता है । इसे 'परघनी' भी कहते हैं ।
५. नग । थान । अदद ।
६. महीन कपड़ा । महीन काम किया हुआ रेशमी वस्त्र आदि । उ॰—ज्यों कोरी रेजा बुनै, नियरा आवै छोर ।—कबीर सा॰, पृ॰ ७७ ।