रेज्योल्यूशन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]रेज्योल्यूशन संज्ञा पुं॰ [अं॰]
१. वह नियमित बाकायदा प्रस्ताव जो किसी व्यवस्थापिका सभा या अन्य किसी सभा संस्था के अधिवेशन में विचार और स्वीकृति के लिये उपस्थित किया जाय । प्रस्ताव । तजवीज । जैसे,—वे परिषद के आगामी अधिवेशन में राजनीतिक कैदियों को छोड़ देने के संबंध में एक रेज्योल्यूशन उपस्थित करनेवाले हैं ।
२. किसी व्यवस्थापिका सभा या अन्य किसी सभा संस्था का किसी विषय पर निश्चय जो एकमत या बहुमत से हुआ है । निर्णय । मंतव्य । जैसे— इस संबंध में काँग्रेस और मुसलिम लीग के रेज्योल्यूशनों में विरोध नहीं है । (ख) पुलिस की शा:सन रिपोर्ट पर जो सरकारी रेज्योल्यूशन निकला है उसमें पुलिस की प्रशंसा की गई है और कहा गया है कि गत वर्प जो राजनीतिक अपराध नहीं हुए उसका कारण पुलिस की तत्परता और सावधानता है ।