सामग्री पर जाएँ

रेवंद

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रेवंद संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] एक पहाड़ी पेड़ जो हिमालय पर ग्यारह बारह हजार फुट की ऊँचाई पर होता है । विशेष—काश्मीर, नैपाल, भूटान और सिक्किम के पहाड़ों में यह जंगली पेड़ पाया जाता है । इसकी उत्तम जाति तिब्वत के दक्षिणपूर्व भागों और चीन के उत्तरपश्चिम भागों में होती है और रेवंद चीनी कहलाती है । हिंदुस्तानी रेवंद वैसी अच्छी नहीं होती । उसमें महक भी वैसी नहीं होती जैसी कि चीनी की होती है । बाजारों में इसकी सूखी जड़ और लकड़ी रेवंद चीनी के नाम से बिकती है और ओषधि के काम में आती है । इसमें क्राइसोफानिक एसिड होता है, जिससे इसका रंग पीला होता है । क्राइसोफानिक एसिड दाद की बहुत अच्छी दवा है । रेवंद चीनी रेचक होती है और पेट के दर्द को दूर करती है । यह पौष्टिक भी मानी जाती है ।