सामग्री पर जाएँ

रोजागार

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रोजागार संज्ञा पुं॰ [फा़॰रोजगार]

१. जीविका या धनसंचय करने के लिये हाथ में लिया हुआ काम जिसमें कोई बराबर लगा रहे । व्यवसाय । धंधा । उद्योग । पेशा । कारबार । मुहा—रोजगार चमकना =व्यवसाय में खुब लाभ होना । रोज- गार छुटना =जिविका न रहना । रोजगार चलना =कारबार में लाभ होना । व्यवसाय जारी रहना । रोजगार लगना = जीविका का प्रबंध होना । गुजर के लिये काम मिलना । रोजगार लगना =जिविका का प्रबंध करना । कोई काम देना । निर्वाह के लिये कोई मार्ग बताना । रोजगार से होना =निर्वाह के लिये किसी काम में लगना ।

२. क्रय विक्रय आदि का आयोजन । व्यापार । तिजारत । जैसे,— वहाँ गल्ले का रोजगार खुब है ।