सामग्री पर जाएँ

रोलर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

रोलर संज्ञा पुं॰ [अं॰]

१. ढुलकनेवाली वस्तु । बेलन । बेलना ।

२. छापेखाने में स्याही देने का बेलन । विशेष—यह सरेस और गुड़ मिलाकर बनता है । इसी पर स्याही लगाकर डाइपों पर फेरा जाती है ।

रोलर फ्रेम संज्ञा पुं॰ [अं॰] वेलन की कमानी । विशेष—इसमें रोलर लगाकर स्याही तता टाइपों पर फेरते हैं । यह लोहे का एक हलका घेरा होता है जिसमें एक पेंचदार छड़ लगी होती है । ऊपर काठ की दा मुठिया होती है जिन्हें पकड़कर सिल पर स्याही पीसते हैं और हरफा पर फेरते हैं ।

रोलर मोल्ड संज्ञा पुं॰ [अं॰] सरेस का वेलन ढालने का साँचा । विशेष—यह दो प्रकार का होता है—(१) चोगा, जिसमें से बेलन ठेलकर निकाला जाता है । वेतन ढालते समय इसमें पीसी खड़िया तथा रेंड़ी का तेल लगा दिया जाता है जिसमें मोल्ड में सरेस न पकड़ ले । (२) दोफाँका, जिसमें पल्ले अलग अलग होते हैं । इन्हें खोल देने से रोलर सहज में निकल आता है ।